विशेषयुवा जोश फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल की डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट, सामाजिक सहभागिता पर हुई सार्थक चर्चा
युवा जोश फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट कर संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर सामाजिक सहयोग, स्वास्थ्य जागरूकता और युवा सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।











