Yuva Josh Foundation Logo
October 12, 2025
education
Yuva Josh Foundation

युवा जोश फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने विकास भवन देवरिया में किया सार्थक संवाद

देवरिया में आयोजित सेमिनार के दौरान युवा जोश फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने संगठन के संरक्षक अजीत मिश्रा जी व LIC शाखा सलेमपुर के प्रबंधक डॉ. आशुतोष पाठक से मुलाकात की। बैठक में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन व युवाओं के कौशल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना पर विस्तृत चर्चा हुई।

युवा जोश फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने विकास भवन देवरिया में किया सार्थक संवाद
#Youths Empowerment#Rural Development#Yuva Josh foundation Projects#राजेश कुमार गौतम#अमित पाण्डेय#यथार्थ प्रताप सिंह#संगठन की बैठक#रोज़गार एवं कौशल विकास#युवा सशक्तिकरण#ग्रामीण विकास#अजीत मिश्रा#डॉ आशुतोष पाठक#विकास भवन देवरिया

युवा जोश फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को विकास भवन, देवरिया में आयोजित एक सेमिनार के दौरान संगठन के संरक्षक श्री अजीत मिश्रा जी के माध्यम से एल.आई.सी. शाखा सलेमपुर के प्रबंधक डॉ. आशुतोष पाठक से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल एवं अधिकारियों के बीच आगामी प्रोजेक्ट्स, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों तथा युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संगठन की भावी योजनाओं और सामाजिक उद्देश्यों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि युवा जोश फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक बेरोजगार युवा को रोजगार से जोड़ना, ग्राम विकास की दिशा में ठोस पहल करना, और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराना है।

संरक्षक श्री अजीत मिश्रा का वक्तव्य

> “युवा जोश फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। आने वाले समय में यह संगठन ग्रामीण भारत में विकास की नई दिशा तय करेगा।”

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी लक्ष्यों पर भी चर्चा की और विकास की नई योजनाओं को क्रियान्वित करने हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।

उपस्थित प्रतिनिधि मंडल

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सोमनाथ मिश्रा, अमित पाण्डेय, राजेश कुमार गौतम, यथार्थ प्रताप सिंह, आफताब अंसारी, आयुष कुशवाहा, प्रिन्स मिश्रा (श्रीराम पौधशाला, सोन्दा), आलोक पाठक, अर्जुन दुबे, अभिषेक उपाध्याय, भरत शुक्ला, फैयाज अंसारी, गुलाटी चौधरी, हरिशंकर पाण्डेय, प्रणय मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, सर्वेश पाण्डेय, श्रीनारायण मिश्रा, शंशाक तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेमिनार के सफल आयोजन एवं रचनात्मक संवाद के लिए सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने

का संकल्प दोहराया।