देवरिया, 12 नवम्बर 2025 – युवा जोश फाउंडेशन द्वारा संचालित युवा जोश संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक आज उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक अभियानों और युवाओं की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री अर्जुन दूबे जी को युवा जोश संगठन देवरिया का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।
श्री दूबे जी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और उन्होंने बरहज तहसील महामंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी समर्पित कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और युवाओं के उत्थान के प्रति लगन को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर विकास सिंह, यथार्थ प्रताप सिंह, पणय मिश्रा, भरत शुक्ला, हिमांशु, अमित पाण्डेय (संस्थापक अध्यक्ष) तथा मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गौतम सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन दूबे जी को हार्दिक बधाई दी और संगठन की एकता, सामाजिक चेतना तथा युवाओं की शक्ति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


