युवा जोश फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र श्रीमती अर्चना पाण्डेय से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक उत्थान एवं कौशल प्रशिक्षण प्रोजेक्ट जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल ने फाउंडेशन की आगामी योजनाओं की भी जानकारी श्रीमती पाण्डेय को दी।
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने कहा —
> “युवा जोश फाउंडेशन का कौशल प्रशिक्षण प्रोजेक्ट युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। समाज में इस तरह के प्रयास सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”
प्रतिनिधि मंडल में अमित पाण्डेय, राजेश कुमार गौतम, यथार्थ प्रताप सिंह, आयुष कुशवाहा, आफ़ताब अंसारी, प्रणय मिश्रा, सोमनाथ मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, अर्जुन दुबे, भरत शुक्ला, फैयाज अंसारी (प्रिन्स मिश्रा श्रीराम पौधशाला), श्रीनारायण मिश्रा, पुष्कर तिवारी सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

