स्थान: देवरिया | तारीख: 20 अक्टूबर, सोमवार 2025
सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्यरत युवा जोश फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित युवा जोश संगठन द्वारा लगातार छठवें वर्ष “दिवाली विशेष उपहार वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन लार रोड स्टेशन एवं सलेमपुर स्टेशन के जरूरतमंद परिवारों के बीच सफलतापूर्वक किया गया, जहाँ मिठाई, पूजन सामग्री एवं पटाखों का वितरण कर समाज में मानवता और इंसानियत का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही, भागलपुर ब्लॉक के अली परशीया गांव में नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
“युवा जोश संगठन का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि समाज के हर उस चेहरे पर मुस्कान लाना है जहाँ खुशियों की कमी है।”
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी:
अमित पाण्डेय, विकास सिंह, यथार्थ प्रताप सिंह, फैयाज अंसारी, राजेश कुमार गौतम, नारायण मिश्रा व अर्जुन दूबे सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी स्वयंसेवकों के अथक प्रयास, निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समर्पण भावना को जाता है।
युवा जोश फाउंडेशन समाज सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से “मानवता की ज्योति” जलाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।
— युवा जोश फाउंडेशन
सेवा • सहयोग • समर्पण

